जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ग्राम मालपुरा डूंगर में व्यवसायिक प्रयोजनार्थ अवैध रूप से संचालित विला पैलाडियो रिसोर्ट की सीलिंग की कार्यवाही कर उसके द्वारा ही जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि पर किये गये अतिक्रमण एवं कानोता बांध के भराव क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम मालपुरा डूंगर, कानोता में जेडीए के बिना नक्षा अनुमोदन के विला पैलाडियो रिसोर्ट का अवैध रूप से संचालन करने पर जेडीए एक्ट के तहत नोटिस दिये गये। नोटिस के खिलाफ संचालक द्वारा जेडीए अपीलीय अधिकरण में वाद दायर किया गया। जिसमे जेडीए द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये अपीलीय अधिकरण में मजबूती से अपना पक्ष रखा गया तथा उसका वाद खारिज करवाकर न्यायालय के निर्णय के अनुसार संचालक को अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया। निर्धारित समय अवधि समाप्त होने के पश्चात् अतिक्रमण नहीं हटाने पर उक्त रिसोर्ट को श्रीमान् उपमहानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा आज दिनांकः 15.09.2025 को जोन-10 के तहसीलदार की निषादेही पर अवैध रूप से संचालित रिसोर्ट के प्रवेष द्वारों इत्यादि को इंजीनियरिंग शाखा की मदद से गेटों पर ताला व सील चपडी लगाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।

इसी रिसोर्ट से लगती हुई जेडीए स्वामित्व की करीब 02 बीघा सरकारी भूमि के खसरा नं. 09 पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से पत्थर के ब्लॉक बिछाकर विला पैलाडियो रिसोर्ट में आने-जाने हेतु रास्ते का निर्माण कर घोडो का अस्तबल, प्रवेष द्वार गुमटी, बनाकर अतिक्रमण करने पर उक्त अतिक्रमणों को जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से पूर्ण ध्वस्तीकरण किया गया। इसी रिसोर्ट के द्वारा कानोता बांध के भराव क्षेत्र की करीब 01 बीघा भूमि पर अतिक्रमण कर मिट्टी डालकर भूमि को समतल कर किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10, 11, 13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर राहुल कोटोकी ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित षिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 0141 2575151 पर 24×7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल dig.jda@rajasthan.gov.in,cce.jda@rajasthan.gov.in,enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/ कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की षिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।
