जयपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा का बड़ी खाटू स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। गाडी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक जो 10.09.25 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह बड़ी खाटू स्टेशन पर 20.44 बजे आगमन एवं 20.46 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22482, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 10.09.25 से दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह बड़ी खाटू स्टेशन पर 06.44 बजे आगमन एवं 06.46 बजे प्रस्थान करेगी।
