साथ हीें मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन
जयपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर -गांधीधाम -जोधपुर रेलसेवा के संचालन दिवसों में विस्तार किया जा रहा है। अब यह रेलसेवा सप्ताह में 03 दिन के स्थान पर प्रतिदिन संचालित होगी साथ हीें मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 22483, जोधपुर -गांधीधाम रेलसेवा दिनांक 23.03.25 से सप्ताह में 03 दिन (सोम,बुध,शनि) के स्थान पर प्रतिदिन संचालित होगी साथ ही गाडी संख्या 22484, गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 24.03.25 से सप्ताह में 03 दिन (मंगल, गुरू,रवि) के स्थान पर प्रतिदिन संचालित होगी। साथ हीें मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
जोधपुर -गांधीधाम -जोधपुर रेलसेवा के संचालन दिवसों में विस्तार: सप्ताह में 3 दिन के स्थान पर प्रतिदिन होगी संचालित
