राजकीय संस्थानों/विद्यालयों/विकास समितियों की भूमियों पर किया जा रहा है एक बारीय वृक्षारोपण
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पर्यावरण संरक्षण अभियान को बढावा देने हेतु जेडीए द्वारा लगातार पौध वितरित किये जा रहे हैं एवं राजकीय संस्थानों/विद्यालयों/विकास समितियों में उपलब्ध भूमियों पर मांग/क्षेत्र की आवष्यकतानुसार एक बारीय वृक्षारोपण किया जा रहा है। जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने बताया कि जेडीए द्वारा प्रथम चरण में प्रधानमंत्री महोदय के ‘‘एक पेड मां के नाम’’ एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा ‘‘हरियालो राजस्थान’’ अभियान के तहत जयपुर विकास प्राधिकरण की उद्यानिकी शाखा द्वारा आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही जैव विविधता को बनाये रखने हेतु 10 फीट ऊंचाई के विभिन्न प्रजाति के फलदार, फूलदार व छायादार पौधें आमजन को रियायती दर से वितरण केन्द्रों पर लक्ष्यानुसार 10000 पौधें वितरित किये जाकर लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है।
आमजन में पौधें प्राप्त करने हेतु महिलायें, पुरूष व बच्चों सहित आमजन में उत्साह देखा गया। जेडीए द्वारा आमजन को निर्धारित 10 फीट ऊंचाई के गुणवत्तापूर्ण पौधे प्राप्त कर प्रषंसा की गयी।
जेडीए द्वारा द्वितीय चरण में माननीय प्रधानमंत्री महोदय के ‘‘एक पेड मां के नाम’’ एवं मुख्यमंत्री महोदय द्वारा ‘‘हरियालो राजस्थान’’ अभियान के तहत जयपुर विकास प्राधिकरण की उद्यानिकी शाखा द्वारा जविप्रा क्षेत्र में स्थित राजकीय संस्थानों/विद्यालयों/विकास समितियों में उपलब्ध भूमियों पर मांग/क्षेत्र की आवष्यकतानुसार एक बारीय वृक्षारोपण योजना के तहत 40000 पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके तहत मंगलवार 10 सितम्बर, 2024 से एक बारीय वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।
जिसमें संस्थाओ/कॉलोनिवासियों/राजकीय संस्थानों द्वारा वृक्षारोपण पष्चात रोपित पौधों की सुरक्षा, संरक्षा एवं संधारण की जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी। यदि राजकीय संस्थानों/विद्यालयों/विकास समितियों से अपील की जाती है कि उनके आसपास पौधारोपण हेतु उपलब्ध भूमि होने एवं संबंधित संस्था/समिति द्वारा भविष्य में पौधारोपण का संधारण होने की स्थिति में अपने क्षेत्र में पौधारोपण कराने हेतु वरिष्ठ उद्यानविज्ञ, कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
जेडीए द्वारा विभिन्न स्थानोें पर किये जा रहे रहे पौधे वितरण
