जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन एवं नेतृत्व में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन को घर बैठे पारदर्शी और त्वरित सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में निंरतर कार्य किया जा रहा है।
जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने बताया कि ‘एक क्लिक’ पर जेडीए की समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की निरंतरता में सुओमोटो 90ए की सुविधा भी आनलाईन प्रारम्भ की गई है।
इस सुविधा के जरिये संपरिवर्तन के आदेश होने के उपरांत ऑटो-म्युटेशन प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन पर राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 90(A)(v) एवं 90(A)(viii) के तहत गैर कृषि प्रयोजनार्थ उपयोग हेतु सुओमोटो 90ए का आदेश ऑनलाइन जारी किया जायेगा।
उक्त पोर्टल पर सहकारी समिति के वर्तमान पदाधिकारी द्वारा दिनांक 17.06.1999 से पूर्व सृजित वे योजनाएं जिनकी 31.12.2021 तक मौके पर बसावट की जा चुकी है, उन योजनाओं के सुओमोटो 90ए हेतु आवेदन किया जा सकता है।
जेडीए दे रहा ऑनलाइन सेवाओं पर जोर विकास समितियों के लिए ‘सुओ मोटो 90ए’ सेवा हुई ऑनलाइन
