By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जयपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: अब बेतरतीब नहीं होंगे यातायात प्रोजेक्ट, विशेषज्ञों की राय से होंगे फैसले
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जयपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: अब बेतरतीब नहीं होंगे यातायात प्रोजेक्ट, विशेषज्ञों की राय से होंगे फैसले
Jaipur

जयपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: अब बेतरतीब नहीं होंगे यातायात प्रोजेक्ट, विशेषज्ञों की राय से होंगे फैसले

RMT network
Last updated: January 29, 2026 5:06 am
RMT network
Share
8 Min Read
SHARE

पार्किंग, जंक्शन सुधार और सड़क चौड़ीकरण पर जेडीए का फोकस
महल रोड से लेकर गौरव टावर तक ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा
पैदल यात्रियों, सार्वजनिक परिवहन और पर्यावरण पर विशेष जोर
पीक आवर्स में पार्किंग दरें बढ़ाने के लिए नगर निगम को दिये निर्देश, विशेष पार्किंग नीति तैयार की जाएगी तैयार
एआई और आधुनिक तकनीक से स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की तैयारी
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर शहर के सुनियोजित एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में जेडीए के मंथन सभागार में ट्रेफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न एजेण्डों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिये गये।
बैठक में एडीषनल कमिषनर (ट्रेफिक), सचिव जेडीए, आयुक्त नगर निगम , आयुक्त परिवहन विभाग, डीसीपी ट्रेफिक, जेडीए के अभियांत्रिकी निदेशक-प्रथम एवं द्वितीय, निदेषक आयोजना, अतिरिक्त मुख्य अभियंता – सदस्य सचिव टीसीबी, मुख्य सतर्कता अधिकारी नगर निगम ग्रेटर एवं हैरिटेज, मुख्य अभियंता राजस्थान आवासन मण्डल, मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन, स्मार्टसिटी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, जेएमआरसी, नगर निगम ग्रेटर एवं हैरिटेज, मैट्रो, जेसीटीएसल, रीको के अधिकारीगण एवं मुस्कान एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ट्रेफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बुधवार को संपन्न हुई उच्च स्तरीय बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय लिए गए हैं। बैठक में स्पष्ट किया गया कि यह बोर्ड केवल चर्चा का मंच नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई करने वाला केंद्र है। बैठक् में निर्णय लिया गया कि अब शहर में यातायात से जुड़ा कोई भी विकास कार्य बेतरतीब ढंग से नहीं किया जाएगा अपितु हर परियोजना वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विषय विशेषज्ञों की राय पर आधारित होगी।
जेडीए अधिकारियों को इस हेतु विशेष रूप से यातायात विशेषज्ञों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों की टीमों को देश के अन्य शहरों में भेजकर वहां के सफल ट्रैफिक मॉडलों का अध्ययन करने के निर्देश दिए गये जिससे बेहतरीन समाधानों एवं उपायों को जयपुर शहर में लागू किया जा सके।
बैठक में प्रशासनिक और तकनीकी सब कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया है जो छोटे समूहों में बैठक कर विस्तृत चर्चा करेंगी और आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।
प्रशासनिक सब कमेटी में सचिव—जेडीए चेयरपर्सन, सदस्य — अतिरिक्त आयुक्त भूमि जेडीए, आयोजना शाखा जेडीए, ट्रेफिक पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निगम जयपुर एवं राजस्थान हाउसिंग बोर्ड होंगे। जिसका कार्य क्षेत्र में भूमि, अतिक्रमण, विभागीय समन्वय, आयोजना शाखा से संबंधित प्रकरणों पर निर्णय लेंगे।
तकनीकी सब कमेटी में निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम — जेडीए चेयरपर्सन, सदस्य — नगर निगम जयपुर, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड, ट्रेफिक पुसि एवं सदस्य सचिव — टीसीबी होंगे। जिसका कार्य क्षेत्र अरबन कॉरिडोर, मीडियन कट्स, यू—टर्न (आरओबी/आरयूबी के नीचे), सर्किल एवं अन्य से संबंधित संबंधित प्रकरणों पर निर्णय लेंगे।
इस पूरी प्रक्रिया में जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, यातायात विभाग और जेसीटीएसएल को अलग-अलग न होकर एक संयुक्त टीम के रूप में कार्य करने हेतु निर्देश प्रदान किये गये।
बैठक् में शहर की सड़कों को न केवल आवागमन का रास्ता मानकर उन्हें अर्बन सिस्टम और कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जाने के निर्देश प्रदान किये गये। जिसमें सड़कों के चौड़ीकरण और जंक्शन सुधार के साथ-साथ सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जाएगा।
बैठक में महल रोड पर यातायात के दबाव का विश्लेषण किया गया और सांगानेर फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न सुविधा विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया जिसकी डिजाइन विशेषज्ञों द्वारा तय की जाएगी।
बैठक में पार्किंग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से गौरव टावर (जीटी) क्षेत्र और चिह्नित 84 अन्य स्थानों पर स्वीकृत बिल्डिंग मैप की जांच की जाएगी। पार्किंग में पेडेस्ट्रेयिन एवं टू व्हीलर हेतु कॉरिडोर विकसित करने के निर्देश दिए गए।
जेडीए और नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं कि व्यावसायिक इमारतों में पार्किंग के लिए आरक्षित जगहों से अतिक्रमण हटाया जाए ताकि वाहन सड़कों पर खड़े न हों।
इसके अलावा नगर निगम को पीक आवर्स के दौरान पार्किंग दरें बढ़ाने और अलग-अलग स्थानों के लिए विशेष पार्किंग नीति तैयार करने को कहा गया है। निजी बसों की पार्किंग समस्या के हल के लिए शहर के खाली भूखंडों की पहचान कर उन्हें उचित दरों पर उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई गई है साथ ही सड़कों के किनारे होने वाली पार्किंग को कम करने पर जोर दिया गया है।
नगर निगम द्वारा अनुमोदित मैरिज गार्डन में 25 प्रतिशत भूमि पार्किंग के लिए आरक्षित की जाती है। इस आरक्षित पार्किंग को केवल पार्किंग उपयोग में लिये जाने हेतु मैरिज गार्डन को पाबंद किया जाये। इसके साथ ही अन्य वाणिज्यिक/होटल/अन्य स्थानों का सर्वे करवाया जाकर पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही करवाया जाना सुनिश्चित करवाया जायें।
सार्वजनिक परिवहन और पैदल यात्रियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बस स्टॉप्स को चौराहों से उचित दूरी पर स्थापित करने और अनाधिकृत स्थानों पर बस रोकने वालों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों के सामने बने डिवाइडर कट्स को लेकर निर्णय लिया गया कि वे केवल स्कूल के आने और जाने के समय ही खोले जाएंगे और बाकी समय सुरक्षा की दृष्टि से बंद रहेंगे। पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहनों के लिए लिफ्ट की सुविधा वाले कॉरिडोर बनाने पर विचार किया गया एवं फुट आवेर ब्रिज के उपयोग को लेकर सर्वे कराने पर चर्चा हुई।
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन जंक्शन विकसित करने और मीडियन्स पर पौधारोपण करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग की संभावनाएं तलाशने और वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जा सके।
जेडीए द्वारा अधिकृत ट्रेफिक मैनेजमेंट कंसलटेंट फर्म अदित इंजीनियर्स गु्रप द्वारा हरे कृष्णा मार्ग, महल रोड को अरबन रोड कॉरिडोर पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसमें किस तरह से मेजर चौराहो एवं तिराहे पर राईट टर्न बंद किये जाने हतु प्लानिंग करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही जयपुर शहर में ट्रेफिक मैनेजमेंट हेतु आवश्यकतानुसार और भी कंसलटेंट निविदा से लिये जायेंगे।
इसके साथ ही समस्त विभागों द्वारा जो भी कम्पलाईंस की गई है, इस हेतु फोटो/वीडियो संबंधिता विभागों द्वारा आगामी टीसीबी की बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। ओला/उबेर एवं पर्यटक बसों द्वारा पिक अप एवं ड्रॉप पोईन्टस ट्रेफिक पुलिस द्वारा चिन्ह्ति किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही रोड साईड पार्किंग पर चार्जिंग पोईन्स टीसीबी सब कमेटी की अनुमति के पश्चात ही विकसित किये जायें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बकाया गृहकर, नगरीय विकास कर व विज्ञापन शुल्क संबंधी आपत्तियों के निस्तारण हेतु लगाये जा रहे जोन स्तर पर वार्डवार कैंप
Next Article डीजीपी अशोक राठौड़ ने पेश की शालीनता की मिसाल: बंदी बैंड मास्टर से हाथ मिलाकर जीता सबका दिल

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332319
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिये निर्देश, कहा- अलर्ट मोड में रहकर काम करें अधिकारी
आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा: दो ज्वेलर्स के 709 करोड़ के अघोषित लेनदेन का खुलासा
नगर निगम ग्रेटर की पशु प्रबंधन शाखा मिशन मोड पर: गत 5 माह में 5 हजार 500 निराश्रित गौवंश को पकड़कर हिंगोनिया गौ-पुनर्वास केंद्र पहुँचाया
पुलिस अलंकरण समारोह: पुलिस मुख्यालय सीआईडी अपराध शाखा के 103 पुलिककर्मी सम्मानित
कॉमेडियन यू ट्यूबर ने जयपुर राइट्स के साथ डांडिया नाइट में जमकर खनकाए डांडिया
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account