जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा महोदय के निर्देशों की पालना में जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल ने जयपुर में अतिवृष्टि और जलभराव/अन्य कारणों से उत्पन्न समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली।
जेडीसी ने अतिवृष्टि की परिस्थितियों से निपटने के लिए अधिकारियों को अपने अधीनस्थ क्षेत्र का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से भली-भांति परिचित है, इसलिए जहॉ भी आंषका है कि वर्षा जनित समस्याऐं उत्पन्न हो सकती है, वहॉ पहले से समस्या से निपटने हेतु पुख्ता इंतजाम/व्यवस्था रखे।
उन्होंने सडकों पर वर्षा से बने गड्ढे, टूटी सीवर लाईन, टूटे ड्रेनज इत्यादि समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देष दिये। इसके साथ ही जलभराव की स्थिति को रोकने के लिए जल निकासी संबंधी जरूरी व्यवस्थाएं एवं इंतजाम दुरुस्त रखने के लिए निर्देष दिये गये। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देष दिये।
जयपुर में अतिवृष्टि को दृष्टिगत रखते हुए जेडीसी ने ली अधिकारियों की बैठक
