जयपुर। जयपुर आर्ट वीक का चौथा संस्करण आज से शुरू होने जा रहा है, जो 3 फरवरी तक चलेगा। जिसमें दुनियाभर के कलाकार जुटेंगे। पब्लिक आर्ट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीएटीआई) की ओर से आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रम में जयपुर शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को कला प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक गतिविधियों से सजाया जाएगा। कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे लिवरपूल बाइनियल, ब्रिटिश काउंसिल, एमबसेड द फ्रांस के सहयोग से किया जा रहा है। जयपुर आर्ट वीक फेस्टिवल के पहले दिन आज सुबह 11 बजे से जलमहल पर आर्टिस्ट नंदन घीया का ’मंथन’ आर्टिस्ट वॉक थ्रू का आयोजन होगा। इसी जगह कलाकार निशांत घीया ’इधर-उधर’ में तस्वीरों को शोकेस करेंगे। जबकि दोपहर 12.30 बजे हवामहल पर लोरेंजो विट्टोरी ग्रामीण भारत को मूर्तिकला और शिल्पकारी के रूप में प्रस्तुत करेंगी।
