जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने वार्ड संख्या 87 महावीर नगर द्वितीय में जन समस्याओं को सुना और संबंधित शाखा के अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त उद्यान, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियंता सांगानेर, मुख्यालय, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं विकास समिति के प्रतिनिधियों ने महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं पार्क की चारदीवारी की मरम्मत, फुटपाथ की मरम्मत, योगाभ्यास हेतु डोम का निर्माण, पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी निर्माण हेतु जलदाय विभाग को भूमि उपलब्ध कराना, पार्क का सौंदर्यीकरण, सड़कों पर हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटाना, खुले में बने कचरे डिपो को स्थानांतरित करना, गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई करना आदि समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जिसपर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने बताया कि नगर निगम ग्रेटर जयपुर जनता के साथ संवाद रखते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु लगातार जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। निगम का उद्देश्य स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित जयपुर का निर्माण करना है पेड़ लगाना है, गार्डन डवलप करना है।
जनसुनवाई में महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने वार्ड संख्या 87 में जन समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने के दिये निर्देश
