जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने गर्मी एवं हीटवेव के दौरान मौसमी बीमारियों को लेकर सभी चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य केन्द्रों एवं चिकित्सालयों में समस्त आवश्यक इंतजाम एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को राजकीय चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में पंच गौरव के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिये।
डीटीएफआई की बैठक हुई जिसमें जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही कम टीकाकरण करने वाले ब्लॉक्स से प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिले में 24 अप्रैल को प्रारंभ हुए विश्व टीकाकरण सप्ताह पर चर्चा हुई, जिसमे बच्चों व लाभार्थियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीके लगाए जाएंगे।
जिले में टीबी मुक्त अभियान पर चर्चा हुई। मौसमी बीमारियों पर चर्चा के दौरान आगामी दिवसों में एंटी लार्वा गतिविधियों व लू तापघात से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। पर गौरव अभियान के तहत उन्होंने सभी संस्थानों पर बैनर इत्यादि के माध्यम से अधिकाधिक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। राजश्री योजना की द्वितीय क़िस्त अपडेट करने के निर्देश दिए। तम्बाकू के प्रति व्यापक जागरूकता व नियमित रूप से चालान किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने गुड सेमेरिटन व मिशन मधुहारी कार्यक्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने नाकारा गाड़ियों को कंडम करने के निर्देश दिए।
बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम की समीक्षा हुई। एनसीडी कार्यक्रम पर चर्चा हुई। साथ ही लाडो योजना, पीसीपीएनडीटी, एनीमिया कार्यक्रम, आईएचएपी पोर्टल, एएनसी, पीएनसी एवं प्रसव की रिपोर्ट और लाइनलिस्ट की समीक्षा की गई। साथ ही आभा आईडी, एमएनडीवाई और एमएनजेवाई योजना, मां वाउचर योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम, परिवार कल्याण, जेएसवाय योजना, टीकाकरण कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
बैठक में बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) देवेन्द्र कुमार जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प्रथम) डॉ. रवि शेखावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (द्वितीय) डॉ. हंसराज भदालिया सहित ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी, सीएचसी एवं पीएचसी अधिकारियों सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
गर्मी और हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य केन्द्रों में समस्त व्यवस्थाएं हों सुनिश्चित- जिला कलक्टर
