उदयपुर। शहर के कलाविद् एवं सिक्कों, संगीत उपकरणों एवं अन्य एंटिक वस्तुओं के संग्रहकर्ता भूपेन्द्र मल्हारा ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में उनसे जुड़े संस्मरणों एवं विषय वस्तुओं का संग्रह किया है। मल्हारा जी ने महात्मा गांधी के जीवन वृत से जुड़े विभिन्न तथ्य यथा महात्मा गांधी का हस्तलिखित आशीर्वाद, जेब घड़ी, सिक्के, मैडल, सिक्के, स्टीकर, पुराने नोट के पीछे गांधीजी, उनके विभिन्न चित्र, पुस्तकें सहित महात्मा गांधी से जुड़े विभिन्न संस्मरणों का अनूठा संग्रह किया है।
