जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-2 में रामगढ़ मोड़ धोबी घाट के पास, विजय महल फातमापुरी कॉलोनी में जेडीए स्वामित्व की सरकारी, आम रास्तें की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन में निजी खातेदारी करीब 03 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-02 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित रामगढ़ मोड़ धोबी घाट दिल्ली रोड़ बाईपास के पास, विजय महल फातमापुरी कॉलोनी में जेडीए स्वामित्व की सरकारी, आम रास्तें की भूमि पर अतिक्रमण कर चारदीवारी, बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कर, लोन बनाकर रास्ता अवरूद्ध कर रखा था। जिससे स्थानीय लोगों, आमजन को रास्ते को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमण को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-02 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर उक्त जेडीए स्वामित्व की सरकारी, आम रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित खो नागोरियान खोरी रोपाड़ा, जिला जयपुर के खसरा नं. 334, 336, 337 में करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि में जेडीए स्वामित्व की भूमि के खसरा नं. 321, 322, 323, 324 को सम्मिलित करते हुये बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई प्लॉटांें की बाउण्ड्रीवाल, टीनशेडनुमा 20 कोठरियां, लोहे का गेट व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। उक्त कार्यवाहियां उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-02, 10 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 383 व वर्ष 2025 में 320 आज तक कुल 703 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनियॉ बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।
आम रास्ते से अवैध निर्माण किये ध्वस्त: तीन बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
