जयपुर। नगर निगम ग्रेटर की अग्निशमन शाखा ने आगामी दीपोत्सव के अवसर पर किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इसके लिये अलर्ट मोड पर रहकर कार्य कर रही है। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश के बाद मंगलवार को सभी जोन की टीमों द्वारा अग्निसुरक्षा की दृष्टि से करीब 400 संस्थानों का सर्वे किया गया। जिसके अन्तर्गत मालवीय नगर जोन के 61 संस्थान, मानसरोवर जोन के 66, विद्याधर नगर जोन के 52, मुरलीपुरा जोन के 38, जगतपुरा जोन के 26, झोटवाडा जोन के 135 एवं सांगानेर जोन के 22 संस्थानों का सर्वे किया गया। जिसमें सर्वे के दौरान 400 में 212 संस्थान जिनमें अग्निशमन व्यवस्था सही नहीं पाई गई, फायर एनओसी नहीं पाई गई है। मात्र 188 संस्थानों के पास ही फायर एनओसी पाई गई तथा 178 संस्थानों को मौके पर ही नोटिस जारी किया गया।
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि आगामी दीपोत्सव के अवसर पर किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इसके लिये अग्निशमन शाखा की टीमों द्वारा अग्निसुरक्षा की दृष्टि से सर्वे किया गया जिसमें सर्वे के दौरान 400 संस्थानों में से 188 संस्थान के पास फायर एनओसी पाई गई 178 संस्थानों को मौके पर ही नोटिस जारी किये गये है।
आगामी दीपोत्सव के अवसर पर अग्निशमन शाखा की कार्रवाई, 178 संस्थानों को मौके पर ही दिये नोटिस
