गुवाहाटी। असम के शिवसागर और कार्बी आंगलोंग जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में पुलिस ने 48 करोड़ रुपये की बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की और जब्त की। पुलिस ने इन दो अभियानों में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया। पहले ऑपरेशन में शिवसागर जिला पुलिस ने 16-17 जून की रात को एक टाटा 407 ट्रक को रोका, जो नागालैंड की ओर से आ रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, तलाशी के दौरान पुलिस दल ने वाहन से हेरोइन की कुल 399 पेटियां बरामद कीं जिनका वजन करीब 4.6 किलोग्राम था और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
एक अन्य अभियान में कार्बी आंगलोंग जिला पुलिस ने 8.033 किलोग्राम मॉर्फीन बरामद की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा, ड्रग्स नेटवर्क पर प्रहार; 48 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद! दो अलग-अलग एंटी-नारकोटिक्स ऑपरेशनों में, असम पुलिस ने पड़ोसी राज्य से आने वाली बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की और अनगिनत लोगों की जान बर्बाद होने से बचाई।
असम पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: जब्त की 48 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 3 लोगों को किया गिरफ्तार
