अब तक 1200 से भी अधिक अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाये गये
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार 12 मई 2025 से नगर निगम ग्रेटर के सभी जोनों में अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 मई 2025 तक निरंतर चलाया जाएगा। 12 मई से अब तक 1200 से भी अधिक अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाए जा चुके हैं तथा 21 से भी अधिक अवैध स्ट्रक्चर भी हटाए जा चुके हैं। जिनमें से झोटवाड़ा जोन द्वारा 5 अवैध स्ट्रक्चर, मानसरोवर जोन द्वारा 4 अवैध स्ट्रक्चर, मुख्यालय होर्डिंग टीम द्वारा 8 अवैध स्ट्रक्चर हटाए गए।
आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में अवैध रूप से लगे हुए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, कटआउट शहर को बदरंग करते हैं। साथ ही इससे नियमों के विपरीत लगाने से राजस्व आय भी प्रभावित होती है। साथ ही अतिक्रमण को भी बढ़ावा मिलता है। इसलिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को हटाया जाता रहा है। जोन स्तर पर राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक एवं जोन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक की संयुक्त टीम गठित कर अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विशेष अभियान के तहत 12 मई से अब तक 1200 से अधिक अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, कटआउट के साथ-साथ 21 से भी अधिक अवैध स्ट्रक्चर हटवाये गये।
इसके साथ ही सड़कों, चौराहों, तिराहे, फुटपाथ पर लगे हुए लोहे के अवैध होर्डिंग स्ट्रक्चर को कटवाकर टीमों द्वारा जब्त किया जा रहा है। इसके साथ ही बिजली के पोल्स पर नगर निगम ग्रेटर द्वारा ई-ऑक्शन के माध्यम से स्वीकृत विज्ञापनों के अलावा बिजली के पोल्स पर लगे हुए अवैध बैनर, पोस्टर हटाने के बाद लगी हुई रस्सियों को भी पूर्णतः हटाया जा रहा है। उपायुक्त राजस्व (प्रथम) श्री अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यालय की होर्डिंग शाखा द्वारा भी इस अभियान के तहत अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को भी हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान टीम द्वारा मुख्य वीआईपी मार्गों एवं मुख्य मार्गों पर लगे हुए अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाए जा रहे हैं।
अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को हटाने की जा रही है कार्रवाई: 31 मई 2025 तक सभी सातों जोनों में चलाया जा रहा है विशेष अभियान

Leave a comment
Leave a comment