By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से राजस्थान और हरियाणा के मध्य हुआ यमुना जल समझौता- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से राजस्थान और हरियाणा के मध्य हुआ यमुना जल समझौता- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से राजस्थान और हरियाणा के मध्य हुआ यमुना जल समझौता- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: April 21, 2025 8:22 am
RMT network
Share
11 Min Read
SHARE

हमारी सरकार ने सबसे पहले प्रदेश की जल समस्या के समाधान के लिए उठाए ठोस कदम
झुंझुनूं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी अंचल की यात्रा के दूसरे दिन झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में गुढ़ा मोड़ पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की पानी की समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले रामजलसेतु लिंक परियोजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री जी ने ही शेखावाटी की जल आवश्यकता को पूरा करने के लिए हरियाणा और राजस्थान के मध्य यमुना जल समझौते का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि यमुना का जल कैसे लाओगे? तो मैंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में शेखावाटी के लिए यमुना का जल आएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में यमुना जल समझौता रद्द करने की बात लिखी। चुनाव में जिस मंच से वह घोषणापत्र सार्वजनिक किया गया, तो यहां के पूर्व मुख्यमंत्री उस घोषणापत्र को दिखाने में मंच साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के उस घोषणापत्र को सभी को देखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा कांग्रेस का शासन रहा है, लेकिन यहां के कांग्रेस नेताओं ने शेखावाटी क्षेत्र में यमुना जल लाने के लिए कभी नहीं सोचा। यहां के कांग्रेस नेता देश व प्रदेश में मंत्री रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी जनता के लिए नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास रखती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निरंतर विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने सबसे पहले ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहरी तंत्र की मजबूती, माही डैम से पेयजल सप्लाई, देवास परियोजना का विस्तार जैसे महत्वपूर्ण काम किए। जिससे आमजन व किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का काम हम करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान अपना पेट काटकर और कर्ज लेकर मुश्किल हालात में अपने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है मगर जब पेपर लीक होते हैं तो उस युवा का सपना चकनाचूर हो जाता है। किसान और उसके बेटे के सपनों को तोड़ने वाले ऐसे पेपर लीक अपराधियों को एसआईटी का गठन कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। उन्होंने कहा कि 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। भर्ती कैलेण्डर जारी किया गया है। युवा अपने सपने साकार करने के लिए कड़़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि माताओं, बहनों के लिए लखपति दीदी योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना संचालित है। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से हम महिला सशक्तिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए हमारी सरकार काम कर रही है।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
शेखावाटी का क्षेत्र हमारी विरासत
शेखावाटी की जमीन और जनमानस को मिलेगा यमुना का जल
बगड़ क्षेत्र को ग्रामीण पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के बगड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में हमारे प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू को यहां की जनता ने जिताया। उपचुनाव में किए सभी वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि शेखावाटी में यमुना का जल आएगा, डीपीआर बन रही है। यहां की जमीन और जनमानस को यमुना का जल अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बगड़ क्षेत्र को ग्रामीण पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। जिसका लाभ यहां के स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि शेखावाटी का क्षेत्र हमारी विरासत है। यहां की हवेलियां शेखावाटी की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र के उद्योगपतियों एवं प्रवासी राजस्थानियों ने देश व दुनिया में जाकर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ये सभी लोग अभी भी यहां की जमीन, विरासत एवं संस्कारों से जुड़े हुए हैं।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक राजेन्द्र भांबू, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव में आमजन ने जिस विश्वास से जिताया,
हमारी सरकार उसी भावना के अनुरूप करेगी काम
प्रदेश की जल आवश्यकता को पूरा कर बनाएंगे विकसित राजस्थान- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के चिड़ावा बाईपास पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस भरोसे और विश्वास से विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई, इस बात का ध्यान रखते हुए हमारी पार्टी और सरकार जनमानस के भाव और भावना के अनुरूप कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जल आवश्यकताओं की पूर्ति कर विकसित राजस्थान बनाने के लिए सबसे पहले हमने सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर ईआरसीपी परियोजना का शुभारम्भ किया। इस परियोजना का लाभ 17 जिलों को मिलेगा, 3 करोड़ लोगों को पीने का पानी मिलेगा और लगभग 4 लाख हैक्टेयर भूमि पर सिंचाई होगी। इस परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों से हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा तो दिया, लेकिन कभी भी गरीब से संपर्क नहीं रखा। इन्होंने किसानों को बरगलाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की राजनीतिक परिभाषा को बदला। साथ ही, राजनेताओं और राजनैतिक दलों को भी बदलने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि शेखावाटी के जवान और किसान के सम्मान में प्रधानमंत्री जी ने हरियाणा और राजस्थान के मध्य यमुना जल समझौता करवाया। इस अवसर पर विधायक धर्मपाल गुर्जर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने हमेशा झूठ, लूट, जाति और धर्म की राजनीति की
सरकार बनते ही प्रदेश की खुशहाली का रोड़ मैप बनाया- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिलानी बाईपास पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ, लूट, जाति और धर्म के आधार पर राजनीति की है। इनकी राजनीति हमेशा तुष्टीकरण की रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद से आगे कभी बढ़ी ही नहीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार बनते ही हमने प्रदेश की खुशहाली का रोड़ मैप बनाया। उन्होंने कहा कि शेखावाटी का किसान मेहनतकश है और यहां का जवान देश की सीमाओं की रक्षा करता है। ऐसे गौरवशाली विरासत वाले शेखावाटी क्षेत्र के लिए हमने यमुना जल समझौता किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शेखावाटी क्षेत्र के लिए किए वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम हमारी सरकार के हर वर्ष के कामों का हिसाब जनता के समक्ष रखेंगे। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने कभी भी अपने कामों का हिसाब जनता को नहीं दिया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व सांसद श्रीमती संतोष अहलावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
संकल्प पत्र के एक-एक वादे को करेंगे पूरा
पानी, बिजली, रोजगार और उद्योग के विषयों पर किया काम- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिलानी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार संकल्प पत्र के एक-एक वादे को पूरा करेगी। हम राजस्थान की 8 करोड़ जनता के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस की तरह भेदभाव नहीं करते। हमने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास के लिए बजट दिया है।
उन्होंने कहा कि हमने पानी, बिजली, रोजगार और उद्योग के विषयों पर सरकार बनते ही काम प्रारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में प्रमुख जल परियोजनाओं पर काम प्रारम्भ हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने सरकार के पहले साल में ही यमुना जल समझौता किया, तो वहीं राइजिंग राजस्थान भी करके दिखाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग मेरे शेखावाटी के दौरे पर ट्वीट कर रहे हैं कि बताओ कितना पानी लाओगे? मैं कहना चाहता हूं कि पहले वे खुद बताएं, यमुना जल समझौते को हरियाणा चुनाव में उनकी पार्टी के घोषणा पत्र में रद्द करवाने की बात क्यों की?
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विद्युत निगमों में अभियंता संवर्ग की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
Next Article मानसरोवर स्थित पार्क से अतिक्रमण हटाने कि की गई कार्रवाई

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332225
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

खाटूश्यामजी मंदिर में तीन दिन में 4.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन
गर्मी और हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य केन्द्रों में समस्त व्यवस्थाएं हों सुनिश्चित- जिला कलक्टर
शिक्षा मनुष्य के जीवन का सबसे कीमती तोहफा- जोराराम
जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने संभाला पदभार
जेडीए ने 46 बीघा भूमि पर पॉच अवैध कॉलोनियों को किया पूर्णतः ध्वस्त
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account