जयपुर ( राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क ) । डायमंड क्वीन्स क्लब की ओर से 19 जुलाई को अजमेर रोड स्थित होटल ‘संस्कार में तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. अनिता शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर रेणुका अभय सिंह चौहान, गेस्ट सम्पादक नवल किशोर शर्मा रहे। दोनों अतिथियों का डॉ अनीता शर्मा ओर क्लब पदाधिकारियों ने माला पहनाकर ओर मोमेंटो देकर अभिनंदन किया।

तीज सेलिब्रेशन में क्लब मेंबर्स ने राजस्थानी गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सेलिब्रेशन में तम्बोला, मेहंदी सेलिब्रेशन, रम्प वॉक आदि कई एक्टिविटीज की गई।
तीज सेलिब्रेशन में विजेताओं को कई सरप्राइज उपहार भी दिए गए। साथ ही मिसेज तीज, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट डांस, बेस्ट सिंगर, बेस्ट ड्रेस सहित कई टाइटल दिए गए ।
