राज मीडिया टाइम्स न्यूज़ विष्णु गंगावत
जयपुर। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे रींगस के वार्ड नंबर 23 जलदाय विभाग के पास स्थित दंभीवाल हाउस में घुसकर पैंथर ने एक महिला पर जानलेवा अटैक कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जेडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया हे जहां इलाज जारी है।

पैंथर के हमले की सूचना रिंग्स में फैलते ही दहशत का माहौल हो गया। दोपहर 2:30 बजे तक पैंथर को पकड़ने के प्रशासन मौके पर मौजूद है। इस समय पैंथर वार्ड नंबर 23 में सुनसान पड़े सामोता नोहरे में छिपकर बैठा है। पैंथर को कब्जे में करने के लिए जयपुर से भी टीम रिंग्स पहुंच चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे पैंथर ने वार्ड नंबर 23 में जेडी हॉस्पिटल के निर्देशक प्रभु दयाल दंभीवाल के मकान में प्रवेश किया। निवास स्थान का मेन दरवाजा खुला देखकर मुख्य कमरे के बेड पर जाकर बैठ गया।
पैंथर के मूवमेंट से अनजान जब परिवार की महिला आची देवी दंभीवाल अपने कमरे में आई तो बेड पर बैठे पैंथर ने उस पर अटैक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गई उसे तत्काल जेडी हॉस्पिटल ले जाया गया।इसके बाद में पैंथर उनके घर से जलदाय विभाग की दीवार में छलांग लगाकर कई घरों की छतों से गुजरता हुआ सुनसान पड़े सामोता नोहरे में छिपकर बैठ गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।
