जयपुर। प्रतिवर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कृति सोशल क्लब की ओर से 12 ओर 13 जुलाई को दो दिवसीय पलक राखी एंड लाइफ स्टाइल एग्जिबिशन का आयोजन विद्याधर नगर स्थित उत्सव भवन में किया गया।
एग्जिबिशन की आयोजक अनीता दीपक गुप्ता ने बताया कि एग्जिबिशन में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल,पार्षद प्रियंका अग्रवाल, जयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल, नितेश खेतान, मां ज्वेलर्स से रिद्धिकरण परसरामपुरिया, उद्योगपति दीपक गुप्ता,सोनिया राजपूत, राजू मीणा, अरुणा दीदी आदि उपस्थित रहे। दो दिवसीय एग्जिबिशन में शहर के हजारों लोगों ने खरीददारी की। एग्जीबिशन में अलका अग्रवाल, शशि शर्मा, रूपा अग्रवाल,अमिता सैनी, प्रियंका लाट, शालिनी अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल व नेहा खंडेलवाल ने विशेष सहयोग किया।
दो दिवसीय पलक राखी एंड लाइफ स्टाइल एग्जिबिशन का आयोजन
