जयपुर। वसुंधरा लेडिज क्लब की ओर से 19 व 20 जुलाई को दो दिवसीय सतरंगी सावन मेला एक्जीबिशन का आयोजन विद्याधर नगर स्थित उत्सव भवन में किया गया। क्लब अध्यक्ष सुमन मिश्र ने बताया कि एक्जीबिशन का शुभारंभ उद्योगपति उत्तम पोद्दार, मां ज्वैलर्स से रिद्धकरण परसरामपुरिया, समाजसेवी रवि शर्मा, राधेश्याम गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

क्लब अध्यक्ष सुमन मिश्र ओर क्लब पदाधिकारियों ने एग्जीबिशन के गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सतरंगी सावन मेले में करीब 145 स्टालें लगाई गई।

मेले की प्रमुख संयोजिका ज्ञान लाहोटी,सुमन अग्रवाल,लीना शाह, ओर सीमा गंगावत ने बताया कि सतरंगी सावन मेले में हैंडीक्राफ्ट आइटम, कलकता की डिजाइनर फैन्सी साड़ियां, आर्टिफिशयल ज्वैलरी, हैंडमेड आइटम, कुर्तीज, फैन्सी व डिजाइनर राखयां सहित घर की जरूरत का सभी सामान हजारों लोगो ने खरीदा। बच्चों के लिए झूले और अन्य एक्टिविटीज भी आकर्षण का केंद्र रही।
