जयपुर। डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग का छठा संस्करण 22 नवंबर से 1 दिसंबर, 2024 तक स्पोफिट अकादमी जयपुर में होने जा रहा है। इस के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए विभिन्न वर्गों की प्रथम ट्रॉयल्स 13 अक्टूबर से शुरू होंगे इसमें जयपुर और जयुपर के बाहर के डॉक्टर्स और उनके परिवार जन भाग लेंगे ।

लीग चेयरमैन डॉ अनिल यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का भव्य ऑक्शन 10 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा जहाँ बोली द्वारा अलग-अलग टीमों में खिलाडियों को बांटा जायेगा ।
पिंकस्टार हॉस्पिटल के डायरेक्टर वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डा. राजवेंद्र चौधरी द्वारा टैलेंट श्रृंखला की उभरती प्रतिभायों को सम्मानित किया जाएगा। लीग सेक्रेटरी डा हनुमान खोजा ने बताया की इस बार लीग में किड्स कैटेगरी, बॉयज कैटेगरी और गर्ल्स कैटेगरी और पुरूष केटेगरी में जयपुर के प्रतिष्ठित हॉस्पिटलस की टीमें भाग लेंगी।

लीग संयोजक डा हरीश भारद्वाज़ ने बताया की इसके साथ ही “बैडमिंटन जोड़ी ऑफ द ईयर”में डॉक्टर दम्पत्ति तथा, मलंग जोड़ी,एवँ दबंग जोड़ी वर्ग में भी डॉक्टर्स भाग लेंगे। लीग में जयपुर व जयपुर के बाहर के लगभग चार सौ खिलाड़ी भाग लेंगे।
