जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशानुसार 26 जुलाई को भवानी निकेतन मंडल में भाजपा प्रदेश मंत्री और वन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान की जयपुर प्रभारी स्टेफी चौहान के नेतृत्व में वार्ड 25 में भवानी निकेतन विद्यालय और वार्ड 18 में राधा कृष्ण मंदिर में मंडल अध्यक्ष जयंत कुमावत और वन और पर्यावरण संरक्षण अभियान भवानी निकेतन मंडल संयोजक पंकज गोयल के साथ सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भवानी निकेतन मंडल के वार्ड 18 के पार्षद राधेश्याम शर्मा, वार्ड 25 के पार्षद सुरेश जांगिड़, वार्ड 15 से पार्षद मीनाक्षी शर्मा, भवानी निकेतन मंडल के कोषाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा, भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा,किन्नर समाज प्रमुख खुशबू बाई, प्रधानाध्यापक अर्चना अग्रवाल , भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह राजपुरा,
वर्तिका सेन (मंडल पर्यावरण अभियान संयोजक) जयंत कुमावत (मंडल अध्यक्ष) घनश्याम पारीक( वार्ड 25 प्रभारी,पर्यावरण संरक्षण अभियान) दिलीप सिंह शेखावत (सहप्रभारी वार्ड नंबर 25) काशीनाथ शर्मा (प्रभारी वार्ड नंबर 18) निशांत गौतम (सहप्रभारी वार्ड नंबर 18) सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
वार्ड 25 और वार्ड 18 में वृक्षारोपण किया
