जयपुर। श्री बालाजी शिक्षा समिति के तत्वाधान में श्री बालाजी कॉलेज फार्मेसी द्वारा तीन दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आगाज 9 अगस्त से हुआ।
फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के पहले दिन की शुरुआत उद्घाटन समारोह से हुई जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर राजेश यादव सर डेप्युटी रजिस्टार राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय जयपुर के साथ इंजीनियर भागीरथ जी पूनिया अध्यक्ष श्री बालाजी शिक्षा समिति, श्रीमान जगदीश जी पूनिया मैनेजिंग डायरेक्टर श्री बालाजी शिक्षा समिति एवं एग्जीक्यूटिव कोऑर्डिनेटर डॉ सुरेंद्र चौधरी सर द्वारा सरस्वती मां का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद डॉक्टर पवन बासनीवाल प्राचार्य श्री बालाजी कॉलेज आफ फार्मेसी एवं मुख्य समन्वयक फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम पधारे हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत सम्मान किया गया। उसके बाद डॉक्टर राजेश यादव सर ने भी अपने अपने भाषण में फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की बेहद सराहना करते हुए, कार्यक्रम की सफलता की कामना की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ विशाल गर्ग APTI Vice President ने इस FDP की सफलता की कामना की ।
AICTE द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ पीयूष शर्मा द्वारा हॉलिस्टिक डेवलपमेंट एंड रोल ऑफ़ एजुकेशन विषय पर अपना पहला व्याख्यान दिया। तीन दिवसीय इस फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में अन्य महाविद्यालयों से करीब 100 शिक्षक गण उपस्थित हुए एवं तीनों दिन उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाएंगे।
श्री बालाजी कॉलेज में तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ आगाज
