जयपुर। बरसो से झोटवाड़ा ( कमानी तिराहा) पर रोड के दोनों तरफ दुकानों के अतिक्रमण की वजह से आम आदमी और फॉर व्हीकल्स को सुबह शाम ट्रैफिक की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता था।

14 जून को राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसका असर ये हुआ कि 15 जून को कमानी तिराहा के दोनों तरफ की अतिक्रमण वाली सभी दुकानों को ध्वस्त करके रोड को चौड़ा कर दिया।
कमानी चौराहे के नजदीक झोटवाड़ा इंड्रस्टीज एरिया और बैनाड़ सरना डूंगर इंड्रस्टीज एरिया होने की वजह से पूरे दिन यहां ट्रक, ट्रॉले चलते है। क्षेत्रवासियों ने राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ओर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।
