जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एंटरटेनमेंट पैराडाइस में फ़िल्म द साबरमती फ़ाइल्स को देखा और फिल्मांकन की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि विपक्ष बरसों से तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर ग़लत नेरेटिव सेट करने में लगा रहा। द साबरमती फ़ाइल्स फ़िल्म तथ्यों और सच्ची घटनाओं पर आधारित है जिसे सभी को देखना चाहिए।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िल्में समाज का आईना होती हैं और द साबरमती फ़ाइल्स ने अपनी इस भूमिका को बखूबी निभाया है। फ़िल्म के कलाकारों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म के अभिनेताओं की जितनी तारीख़ की जाये कम ही होगी।

फिल्म के ख़ास शो केअवसर पर संपादक नवल किशोर शर्मा,नगर निगम ग्रेटर की चेयरमैन दुर्गेश नंदनी, वार्ड 12 की पार्षद ओर चेयरमैन रश्मि सैनी, पार्षद दिनेश कांवट,दीपमाला शर्मा,भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सैनी,राजेंद्र कारोड़िया,शैलेंद्र शर्मा,विजय शर्मा,ममता शर्मा,निहारिका शर्मा, डॉ विकास शर्मा,शिल्पी अग्रवाल सहित जयपुर शहर से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखी।
