जयपुर। हरि सेठ फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही राजस्थानी फिल्म रोशनी बाबा श्याम का आशीर्वाद के ऑडिशन 31 मई को जेकेजे अंबाबाड़ी सेंटर पर आयोजित हुए। ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने डांस और एक्टिंग की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जजेज संतोष गुप्ता, अनुराधा कुमावत, रितिका सिंह के सामने किया।

ऑडिशन के बाद फिल्म का मुहूर्त भी किया गया। मूहर्त शॉर्ट से पहले संपादक नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया।


मुहूर्त में जेकेजे ज्वेलर्स के ओनर अनिल मौसुन, संपादक नवल किशोर शर्मा,नीम्स यूनिवर्सिटी की वाइस चेयरमैन डॉ शोभा तोमर, राधेश्याम गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अशोक शाह,संस्कृति सोशल क्लब की अध्यक्ष अनीता गुप्ता, श्याम लता शर्मा, कुलदीप भल्ला, मीना यादव, कमल शर्मा, स्वीटी अग्रवाल, देवांगना, महेश कुमार शर्मा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

फिल्म के निर्माता निर्देशक बन्टी कुमार मित्तल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग 15 जून से जयपुर शहर में शुरू हो रही है जिसे अगस्त में पूरे राजस्थान में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की लेखिका पलक गुप्ता ने बताया की फिल्म की कहानी रोशनी के आसपास घूमती है जो की खाटू श्याम के परम भक्त अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए संघर्ष करती है।
