जयपुर। तिलक बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स व एसवीके ग्रुप की ओर से निवाई स्थित झिलाई रोड पर 16 फरवरी को अयोध्या नगर स्कीम के भूमि पूजन पर रुद्राभिषेक ओर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर तिलक ग्रुप के एमडी राम टेलर,राजेंद्र सिंह चौहान, एसवीके ग्रुप के एमडी दीपक शर्मा,जुगल मौर्य,हेमंत कुमार व श्रृंग ऋषि आश्रम के महंत प्रेम दास जी महाराज और अन्य संत महंतो के सानिध्य में ग्यारह विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया।


संपादक नवल किशोर शर्मा भी पूजा में शामिल होकर भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया और ग्रुप के एमडी राम टेलर और ग्रुप से जुड़े डायरेक्टर्स को बधाई ओर शुभकामनाएं दी। समारोह में भजन गायकों ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के भजनों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जिस पर ग्रुप से जुड़े गणमान्यजन और स्थानीय लोग झूमने लगे।

समारोह में आए हुए सभी इन्वेस्टर्स ओर ग्रुप से जुड़े लोगों का ग्रुप के एमडी राम टेलर और अन्य डायरेक्टर्स ने राम दरबार का चित्र भेट कर सम्मानित किया। ग्रुप के एमडी राम टेलर और अन्य पार्टनर्स ने राज मीडिया टीवी को प्रॉजेक्ट से जुड़ी खास जानकारी दी।


भूमि पूजन के अवसर पर ग्रुप से जुड़े हरीश तहलियानी,एंकर सम्राट सिंह राठौड़,ज्योति शेखावत, कृष्णा सोनी, मनीषा, सहित शहर के कई गणमान्यजन मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने प्रसादी ग्रहण की।
