राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क
जयपुर। थ्रीब्रदर्स फिल्म्स के बैनर तले बनी राजस्थानी फिल्म ‘टाइगर ऑफ राजस्थानं 20 जून को जेम सिनेमा में रिलीज की जाएगी। फिल्म में आइकॉनिक स्टार अरविंद कुमार ने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि इसका लेखन और निर्देशन भी किया है। ट्रेलर में फिल्म की भव्यता और राजस्थान की पारंपरिक रंगत की झलक दिख रही है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिल्म में अरविंद कुमार के साथ टीवी और फिल्म जगत के कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। इनमें देबोलिना भट्टाचार्ज,रणजीत, उपासना सिंह, दीप्ति नागपाल, भूपश रसिन, राजू श्रेठा, अरविदर सिंह, दीपेंद्र सिह, हर्षित माथुर, हेमा चंदानी, भावना शर्मां, शिवराज गुर्जर, मुमताज खान, राजवीर, सामिर खान और असलम खान शामिल हैं।

फिल्म का संगीत दिलीप सेन, आदित्य गौर और निषेध सोनी ने दिया है। गीतों को छोटू सिंह रावणा, यशपाल तंवर, रफीक राजस्थानी और साबिर खान ने लिखा है, जबकि आवाजें पूनिमा श्रेस्ठा, छोटू सिह रावणा, सौरिन भट्ट मोहम्मद सलामत, सना अजीज, रेखा राव, सुनीता सगोतिया और रवि जैन ने दी हैं। फिल्म के निर्माता हितेश कुमार, जैस्मिन कुमार, प्रवीण सगोतिया और सुनीता सगोतिया हैं। 11 जून को फिल्म के पोस्टर का होटल एम्पायर में विमोचन किया गया। इस अवसर पर फिल्म के अभिनेता अरविंद कुमार, संपादक नवल किशोर शर्मा, नरपत सिंह, कुलदीप सिंह कवि राज, सिंगर संजय मुकुंदगढ़ ओर ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।
