जयपुर। कालवाड़ रोड स्थित किरण बाल भारती सी. सै. स्कूल गोविन्दपुरा ने 10 वी बोर्ड परीक्षा 2025 में रचा इतिहास। दसवी बोर्ड के टॉपर्स को राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था निदेशक डॉ कर्मवीर सिंह बेनीवाल ने बताया कि छात्रा नव्या गुप्ता पुत्र विष्णु लाल गुप्ता ने 99.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राजस्थान टॉप किया।
बोर्ड परीक्षा 2025 में विद्यालय के 04 विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत से अधिक, 29 विद्यार्थी 97 प्रतिशत से अधिक अंक, 92 विद्यार्थी 95 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 203 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) स्कूल टीचर फैडरेशन ऑफ़ इंडिया से सम्बंद्ध के पदाधिकारियों अर्जुन राम लोमरोड़ जिला साक्षरता अधिकारी नागौर, हेमन्त खराड़ी डूंगरपुर प्रांतीय उपाध्यक्ष शिक्षक संघ शेखावत, नानुराम गोदारा लाडनू बहादुर खिलेरी नागौर, विनोद पुनिया जिलामंत्री बाड़मेर, जयपाल बुरडक जिला अध्यक्ष चितोडगढ़, प्रदीप कुमार जिला संयुक्त मंत्री चितौड़गढ़, धनराज खराड़ी जिला मंत्री डूंगरपुर, मणिलाल मलिवाड, जिला अध्यक्ष डूंगरपुर, विनोद कुमार मीणा संयुक्त मंत्री डूंगरपुर, विकास नेहरा पाटोदी ब्लाक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी तथा सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों को माला, साफा पहनाकर तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। संस्था निदेशक कर्मवीर सिंह बेनीवाल ने पधारे हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा सभी को धन्यवाद व शुभकामना दी।
किरण स्कूल गोविन्दपुरा के 10वीं बोर्ड टॉपर्स का राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित
