जयपुर। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायतशासी संस्थान इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट, जयपुर में इंडिया स्किल प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन RSLDC के बैनर तले किया गया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थाओं एवं स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रेड में अपने पाक- कौशल, रचनात्मकता एवं नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या श्रीमती निमिषा सेठ ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की भावना एवं जीवन के आदर्श मूल्यों के बारे में संबोधित किया एवं आगे की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जयपुर शहर के फाइव स्टार होटल्स के एग्जीक्यूटिव शेफ एवं उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
