पाली। 12 सितम्बर को जिले में 69 वीं पाली जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एवं उच्च विद्यालय 14/19 वर्ष छात्र वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता स्तर 2025 -2026 आयोजन स्थल सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र तखतगढ़ में डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल सोजत सिटी के छात्र क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में विजय हासिल करने पर मिशन एजुकेशन इंडिया जोधपुर जोन के डायरेक्टर राजू देवड़ा एवं साथ में संस्था प्रधान धनपतराज टॉक एवं शारीरिक शिक्षक
संतोष पिल्लई, वीरेन्द्र शर्मा, पवन जोशी, मुकेश शर्मा एवं समाजसेवी ताराचंद माली रसराज रेस्टोरेंट के मालिक एवं तखतगढ़ गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई ओर शुभकेमनाएं दी।
मिशन एजुकेशन इंडिया जोधपुर जोन के डायरेक्टर राजू देवड़ा ने सभी छात्रों से कहा कि खेल हमारे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है खेल हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक, सामाजिक विकास का माध्यम भी है। खेल खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है ओर खेल खेलने से हम तंदुरुस्त रहते हैं इनके साथ ही खेल हमें विज्ञान मनोविज्ञान संघटना अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करता है। इस अवसर पर सभी बच्चों ने समारोह के अतिथि राजू देवड़ा के साथ ग्रुप फोटो भी करवाया।
पाली डीपीएस स्कूल में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
