जयपुर। आध्यात्मिक गुरु व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर 13 नवंबर गुरुवार को जयपुर आयेंगे। वे तीन दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शुक्रवार 14 नवंबर को एमएनआईटी जयपुर में प्रदेश के पहले इंडियन नॉलेज सिस्टम सेंटर का शुभारंभ करेंगे इसके बाद दोपहर 3 बजे एसएमएस स्टेडियम आउटडोर स्टेडियम में “उत्साह एक युवा संगम” कार्यक्रम में महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के 50 हजार युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा,आत्मविश्वास ओर नशामुक्त जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करेंगे। शनिवार 15 नवंबर को जीईसीसी में विज्ञान भैरव प्राचीन ध्यान कार्यक्रम आयोजित होगा।जिसमें हजारों साधक सहभागी बनेंगे।
