जयपुर। प्रदेश की लोक कलाओं की कलात्मक प्रसार और उनकी जानकारी नई पीढी तक पहुंचाने के मकसद से शुरू कर गई संगत की तीसरी सीरीज का आगाज कच्ची घोड़ी और कठपुतली भाटों के जोरदार प्रदर्शन से स्पेशल बच्चों के सामने आयोजित किया गया।

पीपुल्स मीडिया थिएटर के बैनर तले राजस्थान फोरम और श्री के सहयोग यह संगत श्री निर्मल विवेक स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों के सामने आयोजित किया गयी थी।
प्रसिद्ध कठपुतली भाट राजेश और उसके साथी जगदीश, दीपक, नितिन, सुमित और कालू भट्ट ने जब ढोल की जबरदस्त ताल में कच्ची घोड़ी और पुतलियां नचाई तो स्पेशल बच्चे खुशी से नाचने लगे।

इस मौके पर पीएमटी के अध्यक्ष अशोक राही ने कहा की संगत में दूर दराज के कलाकारों को मौका दिया जाता है। आयोजन में समाजसेवी रजनीश सिंघवी, कपिल ज्ञानपीठ के निदेशक नरेंद्र मोदी,विद्यालय के प्राचार्य त्रिवेदी, नाट्य निर्देशक सुप्रिया शर्मा, अभिनेता नितिन सैनी, माधव शर्मा राज मीडिया टाइम्स के संपादक नवल शर्मा और शिक्षाविद हनुमान सिंह सहित अनेक विद्वानजन मौजूद थे।
