जयपुर। हिंदी फिल्म “जयपुर पुलिस” का मुहूर्त 24 अक्टूबर को मानसरोवर स्थित डी किड्स कैसल स्कूल में संपन्न हुआ। मूहर्त समारोह में पुलिस महानिरीक्षक संदीप सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। सभी अतिथियों का फिल्म के डायरेक्टर मोहसिन खान और उनकी टीम की ओर से बुके देकर अभिनंदन किया।फिल्म का मूहर्त शॉर्ट पुलिस महानिरीक्षक संदीप सिंह चौहान के हाथों किया गया।

फ़िल्म के असिटेंट डायरेक्टर आबिदखान ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अथिति IGP संदीप सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथियों में अनिल के सैनी कार्यालय प्रभारी राष्ट्रीय करणी सेना, फ़िल्म एसोसिएशन नरेन्द्र सिंह मीना सह सचिव करणी सेना,संपादक नवल किशोर शर्मा, विज्ञान भारती के संगठन सचिव मघेंद्र शर्मा, अंकेश माथुर नेहा विजय, पुनीत जांगिड ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
यह फिल्म क्रिसेंट पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित हो रही है। फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक मोहसिन खान हैं, जिन्होंने पूर्व में भी कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हर्षित माथुर, दीपेन्द्र सिंह, अल्ताफ ख़ान, आबिद खान, वीर सिंह, योगिता शेखावत,संपादक नवल किशोर शर्मा, रामपाल योगी, संतोष कंवर, मास्टर धैर्यवीर सिंह परमार, प्रियंका राजावत, अमित सक्सेना,बेटी फाउंडेशन से राज शर्मा, राहुल शर्मा, पिया मलान सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म के छायाकार (DOP) अनुज कुमार हैं। प्रोडक्शन टीम में रवि धानका और नीरज शामिल हैं, जबकि मेकअप का कार्य असलम पठान द्वारा किया जा रहा है।
