जयपुर। नव इम्पीरियल हॉस्पिटल के वरिष्ठ जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. सचिन गुप्ता ने अपने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया ई-पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से दूरदराज के इलाकों में रहने वाले मरीज और वे लोग, जो किसी कारणवश क्लिनिक नहीं आ सकते, आसानी से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

हालांकि, पहले से कई हेल्थ ऐप्स मौजूद हैं, लेकिन ऑनलाइन ठगी और सुरक्षा के मद्देनजर डॉ. गुप्ता ने यह पोर्टल तैयार करवाया है, जिसमें सुरक्षा और प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखा गया है। इस पोर्टल के माध्यम से वे जॉइंट रिप्लेसमेंट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर डॉ सचिन गुप्ता एवं उनकी विशेषज्ञ टीम परामर्श देंगे और मरीजों को उनके घर बैठे ही इलाज की सही दिशा प्रदान करेंगे।
