जयपुर। 2 मार्च को सब रंग सुर चांदनी के संग म्यूजिकल इवेंट का का आयोजन राजापार्क स्थिति पिंक कैफे में किया गया। सुर बाहर संगीत क्लब की संस्थापक रजनी कोठारी ओर आस्थिका एंटरटेनमेंट की संस्थापक अपर्णा बाजपेयी के संयुक्त तत्वावधान मे ये आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रिजवान ऐजाज़ी, रेश्मा खान, स्नेहलता भारद्वाज राजेश भारद्वाज, सेलिब्रिटी गेस्ट दीप्ति चौधरी सैनी, समारोह के गेस्ट ऑफ ऑनर संपादक नवल किशोर शर्मा,फिल्म मेकर लखविंद्र सिंह, आदि का अपर्णा बाजपेई ओर रजनी कोठारी ने बुके ओर उपहार देकर अभिनंदन किया।

म्यूजिकल इवेंट में डॉ सुनील धंद, असित बाजपेई, निशा पारीक, कंदर्प ठाकौर व रजनी ठाकौर, मुक्ता चड्ढा, नीतू जैन,अरुणा जैन,सरला सुथार, गणेश सुथार, राजीव माथुर, अजय कल्ला, मुहम्मद सिद्दिकी आजाद, जितेंद्र भारद्वाज और हेमंत भारद्वाज आदि सिंगर ने शानदार प्रसूतियों दी।


कार्यक्रम का मंच संचालन पूनम जैन ने किया। 30 सुरीले गायकों की आवाजों से ये कार्यक्रम सजाया जाएगा। समारोह में फाग के गीतों के साथ फ़ूलों की होली भी खेली गई।
