बरसात की फुहारों के बीच संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन
जयपुर। बेनाड रोड नाड़ी का फाटक स्थित रमेश विहार कॉलोनी में 22 जून को रमेश विहार विकास समिति की ओर से प्रकाशित डायरेक्टरी (स्मारिका) के विमोचन से पूर्व सांय 5:00 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ में कॉलोनी वासियों ने बड़े उत्साह के साथ एक ही स्वर में पाठ किए जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

सुंदरकांड पाठ के उपरांत सभी कॉलोनी वासियों ने सामूहिक महाआरती की। सांय 7 बजे रमेश विहार कॉलोनी की डायरेक्टरी (स्मारिका) का विमोचन समारोह की मुख्य अतिथि नगर निगम ग्रेटर वार्ड-12 की पार्षद ओर लाइट समिति की चेयरमैन रश्मि सैनी, स्पेशल गेस्ट भाजपा विद्याधर नगर मंडल के संयोजक राजेंद्र कारोड़िया व कृष्ण परिधान के डायरेक्टर जगदीश बाड़दार का कॉलोनी समिति पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर ओर दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदनकिया। इस अवसर पर कॉलोनी से रुक्मणी शर्मा अन्य महिलाओं ने रश्मि सैनी का माला पहनाकर ओर दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

इस दौरान रमेश विहार विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा सचिव नवल किशोर शर्मा, संरक्षक मोहन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मनीष भूराडिया, उपाध्यक्ष सतीश खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य अशोक शर्मा, विष्णु पुरोहित, आलोक शर्मा, उमेश शर्मा, के एल तिवारी,बजरंग गुप्ता,राजेश सैनी आदि ने समारोह के स्पेशल गेस्ट राजेंद्र कारोडिया ओर जगदीश बाड़दार का माला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए रश्मि सैनी ने कहा कि बरसात के बाद रमेश विहार कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों की सड़कों का कार्य शुरू किया जाएगा। पानी की टंकी का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सितंबर तक सभी कालोनियों में पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने रश्मि सैनी से कहा कि कॉलोनी में आवारा पशु और आवारा कुत्तों से आम आदमी परेशान है उन्होंने शीघ्र करवाई करने का आश्वाशन दिया।
इस अवसर पर दिनेश शर्मा,सुभाष लाटा,प्रहलाद मीणा,मनोज शर्मा,सुरेश खंडेलवाल, विजेंद्र सैनी,अमित शर्मा,दीपक जेमिनी, अनूप शर्मा,गोरी शंकर शर्मा,उमाशंकर शर्मा,अवधेश शर्मा,शेखर सिंह सिसोदिया,मनोज कुमार,कमल सैनी,हरिकिशन खंडेलवाल,जय प्रकाश शर्मा, झाबर मल सेनी,बीरेंद्र सिंह राठौड़ सहित सभी कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
