जयपुर। किन्नर समुदाय की दशा और संघर्ष पर आधारित बहुचर्चित नाटक रंगीली भागमती का शो शनिवार 12 अप्रैल की शाम 7:30 बजे जवाहर कला केंद्र में होगा।
पीपल्स मीडिया थिएटर के बैनर तले जाने माने रंगकर्मी अशोक राही के निर्देशन में इस नाटक के मुंबई, राजकोट जोधपुर, जयपुर, उदयपुर सहित कई नगरों में तीन दर्जन से ज्यादा शो हो चुके हैं।
थिएटर संकल्प के संयोजक सतिन्दर सिंह ने बताया की अजमेर की किन्नर गुरु सलोनी बाई अपने साथियों के साथ इस नाटक संध्या की खास मेहमान होगी। इस नाटक में पीएमटी मंडल के करीब दो दर्जन अभिनेता और अभिनेत्री विभिन्न किरदार निभा रहे हैं। नाटक के गीतकार कवि राघवेंद्र रावत है जबकि संगीत अन्नीजी चंदूजी का है।
सुप्रिया शर्मा और नितिन सैनी नाटक के सहनिर्देशक हैं। नाटक में प्रवेश टिकट से होगा टिकट से होगा जो शो से पहले उपलब्ध रहेंगे।
शनिवार को मंच पर इठलाएगी रंगीली भागमती
