जयपुर। राजस्थानी फिल्म “म्हारो श्याम”2 अक्टूबर को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर मंजूर अली ने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर एन के मित्तल और विजय लक्ष्मी है। फिल्म की शूटिंग शेखावाटी के लक्षणगढ़ और अन्य कस्बों में की गई है। उन्होंने बताया कि फिल्म को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिला है।
ये फिल्म के लिए एक अच्छी खबर है। यह समर्थन राजस्थानी सिनेमा के उत्थान और सरकार से सहयोग प्राप्त करने में मददगार साबित हो सकता है। फिल्म के प्रोड्यूसर एन के मित्तल ने बताया कि ये फिल्म राजस्थानी भाषा, संस्कृति के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार से आग्रह है कि राजस्थानी फिल्मों के उत्थान के लिए आगे आए जिससे यहां के पर्यटन के साथ स्थानीय कलाकारों को रोजगार के साथ बढ़ावा मिले।
2 अक्टूबर को रिलीज होगी राजस्थानी फिल्म म्हारो श्याम
