जयपुर। श्री मित्तल मूवीज के बैनर तले फिल्म “महारो श्याम” जल्द ही रिलीज़ के लिए तैयार है। इसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। फिल्म के निर्माता एनके मित्तल और विजय लक्ष्मी है। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से फिल्म के निर्माता एन के मित्तल,निर्देशक मंजूर अली ओर फिल्म की टीम ने मुलाकात की ओर फिल्म के बारे में बताया।

फिल्म के निर्देशक मंजूर अली कुरैशी है और लेखक संतोष निर्मल ने फिल्म को संवाद से सजाया है। राज सेन ने मधुर गीतों से सजाया है और रफीक राजस्थानी ने अपनी लेखनी से जान फूंक दी है। जे तारी ने सिनेमैटोग्राफी की है ।
फिल्म के मुख्य कलाकार मंजूर अली कुरैशी, अंजलि शर्मा, हितेन टैंक, प्रिया राजपूत, हरि नारायण शर्मा, नरेंद्र बब्बल, पवन आरव, साहिल, तौहीद कुरैशी और अन्य कलाकार हैं।
