मण्डावा। राजस्थान सरकार ने राज्य को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मांकन का पसंदीदा गंतव्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रस्तावित राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति 2025 जारी की है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने झुंझुनू मेँ केसल मंडावा मेँ आयोजित पर्यटन कांन्क्लेव के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्तिथिती मे यह फ़िल्म पर्यटन नीति जारी की।
नीति में सब्सिडी / प्रोत्साहन एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के व्यापक प्रावधान शामिल किए गए हैं जिससे यह नीति अन्य राज्यों की तुलना में फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षक होगी।
राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति 2025 जारी करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर, मरुस्थलीय भू-भाग, ऐतिहासिक किले, महल और विविध प्राकृतिक लोकेशन्स विश्वस्तरीय हैं। नई फिल्म पर्यटन नीति राज्य को फिल्मिंग हब के रूप में स्थापित करेगी ।
राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 जारी: प्रदेश को फिल्मांकन का प्रमुख केंद्र बनाने की नई पहल: मुख्यमंत्री
