जयपुर। मदर्स डे के अवसर पर 10 मई को क्वींस ऑफ जयपुर क्लब ओर मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक हेल्थ टॉक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के बारे में जागरूक करना था। क्लब की निदेशक रितु दवे ने बताया कि इस टॉक शो का मकसद महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि मानसिक स्वास्थ रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षिता,डॉ शालिनी माथुर, समाजसेविका एस. बी. दवे विशेषज्ञ योग और लाफ्टर एक्सपर्ट रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की कार्यकारिणी सदस्यों ,अध्यक्ष तरुणा शर्मा और सचिव खुशी जौहरी का विशेष सहयोग रहा।
क्वींस ऑफ जयपुर क्लब की ओर से मदर्स डे पर हेल्थ अवेयरनेस के लिए हेल्थ टॉक शो का आयोजन
