जयपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित दो वर्षीय बी. एड. पाठ्यक्रम में सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली परीक्षा PTET-2025 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2025 निर्धारित है।
जिला समन्वयक प्रो. डॉ. स्निग्धा शर्मा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, जयपुर ने बताया कि PTET-2025 की परीक्षा दिनांक 15 जून, 2025 को आयोजित होगी। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी PTET की वेबसाइट एवं ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन शुल्क राशि 500/- रुपये निर्धारित है।
PTET-2025 के लिये 7 अप्रैल तक किये जा सकेंगे आवेदन
