जयपुर। प्रकृति फाउंडेशन की ओर से गणेश उत्सव के तहत 11 सितंबर को होटल मेजेस्टिक फाल्स निर्माण नगर में दोपहर 2:00 बजे से भगवान गणेश जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। प्रकृति फाउंडेशन की फाउंडर डायरेक्टर प्रियंका पंकज गोयल ने बताया कि गणेश महोत्सव के तहत श्री गणेश जी की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर महाराष्ट्रीयन थीम पर संस्था मेंबर्स सामूहिक नृत्य के साथ डांडिया बिट्स और अन्य एक्टिविटीज की जाएगी।
