डॉ महाक्षित् 57 लाख पॉइंट्स के साथ बने सबसे महँगे खिलाड़ी
———————
ऑक्शन समारोह में टीशर्ट और चैंपियंस ट्रॉफी का हुआ अनावरण
प्रतियोगिता के पेट्रोन डा संदीप निझावन ने बताया की अक्षत ग्रुप चतुर्थ संस्करण डीपीटीएल में टेनिस खिलाड़ियों की नीलामी शहर के निजी होटल में आयोजित कि गई।यह प्रतियोगिता 24 अप्रैल से जय क्लब में प्रारंभ होगी ।
प्रतियोगिता के चेयरमैन डा जयंत सेन ने बताया कि जूनियर वर्ग में सबसे अधिक बोली आइकन कैटेगरी में उनतीस लाख प्वाइंट में मानसी महला को जयपुर गैस्ट्रो ने ख़रीदा । , प्रीमियम कैटेगरी में उत्कर्ष को अड़तीस लाख पॉइंट में एओएसआईएच ने ख़रीदा ।प्लेटिनम कैटेगरी में अश्मी धाकढ़ को इक्कीस लाख पॉइंट में पीयूष हॉस्पिटल ने ख़रीदा।
लीग सचिव डा अनिल यादव ने बताया की सीनियर वर्ग में आइकन कैटेगरी में डॉ महाक्षित को होप हॉस्पिटल ने 57 लाख पॉइंट में ख़रीदा । प्रीमियम कैटेगरी में डा टी एस सिंह को तीस लाख प्वाइंट में बोली लगाकर रेटिना रैकेटियर्स ने अपनी टीम में लिया। प्लेटिनम कैटेगरी में डा वेंकटेश को तेइस लाख की बोली लगाकर आरजे 13 किंग्स ने ख़रीदा ।
लीग कोऑर्डिनेटर डा सचिन खटटर डा ने बताया की एमर्ल्ड वर्ग में 22 लाख पॉइंट में डॉ अजीत कुल्हिरी को स्पॉटी डॉक शूटर्स ने ख़रीदा ।डायमंड वर्ग में डॉ दीपक शुक्ला को 30 लाख पॉइंट में मलोत वारियर्स ने ख़रीदा ।

इस अवसर पर लीग को चेयरमैन डा हरीश भारद्वाज ने बताया कि टूर्नामेंट में
स्टार वर्ग में डॉ संजीव गुप्ता को 22 लाख पॉइंट में फोर्टिस हॉस्पिटल ने ख़रीदा।
लीग कॉर्डिनेटर डॉ ओम मील ने बताया कि इस अवसर पर टी शर्ट का अनावरण लीग चेयरमैन डॉ जयंत सेन व ट्रिप फैक्ट्री के ज़ोनल हेड गणेश चौधरी की उपास्थित में किया गया ।
उस अवसर पर डॉ दीपक सैनी को भी सम्मानित किया गया ।
राज्य के व अन्य राज्यो से करीब दो सौ चिकित्सक सीनियर और जूनियर वर्ग और ओपन केटेगरी में भाग लेंगे।
