जयपुर। सेहत साथी फाउंडेशन संस्था की ओर से होटल हिल्टन में 7 सितंबर को वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे के उपलक्ष मे फिजियो आइकॉन अवॉर्ड का भव्य आयोजन हुआ। देश के करीब 55, फिजियो को समारोह के मुख्य अतिथि बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय और ruhs की फीजियो डिपार्टमेंट की डीन डॉक्टर सुनीता शर्मा के द्वारा मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इवेंट के आयोजक डॉक्टर अविनाश सैनी ने समारोह के अतिथि और स्पॉन्सर संपादक नवल किशोर शर्मा, जेएचडब्ल्यू के फाउंडर हिम्मत सिंह,को फाउंडर भूपेंद्र सिंह आदि अतिथियों का भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।सेहत साथी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अविनाश सैनी ने बताया की फिजियो अवॉर्ड शो भारत का एक मात्र इवेंट है जो चौथी बार जयपुर में हुआ इवेंट में देश भर से करीब 100 फिजियोथेरेपिस्ट मौजूद रहे।

इवेंट का शुभारंभ इवेंट के आयोजक डॉक्टर अविनाश सैनी,डॉक्टर नेहा सैनी व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया इवेंट की शुरुआत पैनल डिस्कशन से हुई।पैनल डिसक्शन का संचालन डॉक्टर नेहा सैनी ने किया।
इस अवॉर्ड शो के टाइटल स्पॉन्सर इनफिनिटी मीरेकल वाटर से सुरेंद्र सर ,पावर्ड बाय शैल्बी हॉस्पिटल की टीम एंड डॉक्टर्स, को पावर्ड बाई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से डॉक्टर केसर चौधरी सहित शहर के कई गणमान्यजन मौजूद थे।

