जयपुर। ड्रीम एचीवर्स क्लब की ओर से 14 व 15 दिसंबर 2024 को दो दिवसीय बैंड बाजा बारात लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित हुई।

एग्जिबिशन की सेलिब्रिटी गेस्ट फिल्म व टीवी एक्ट्रेस आराधना शर्मा ने फीता काटकर एग्जिबिशन का शुभारंभ किया। एक्ट्रेस आराधना शर्मा, एग्जिबिशन के गेस्ट ऑफ ऑनर संपादक नवल किशोर शर्मा, जेडी माहेश्वरी, क्लब की फाउंडर प्रीति गोयल, प्रेसिडेंट मीनाक्षी जैन ने दीप प्रज्वलित किया।

सभी अतिथियों का क्लब की फाउंडर प्रीति गोयल, प्रेसिडेंट मीनाक्षी जैन ने बुके देकर अभिनंदन किया। प्रीति गोयल व मीनाक्षी जैन ने एक्ट्रेस आराधना शर्मा और संपादक नवल किशोर शर्मा को एग्जीबिशन में लगी सभी स्टालों का विजिट करवाया। एग्जीबिशन में डिजाइनर सूट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी,फैंसी व डिजाइनर लहंगे, विंटर क्लेशन और होम मेड प्रोडक्ट्स की विशाल रेंज आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर मॉडल सुमन बायडवाल, शिल्पा अग्रवाल,प्रकृति फाउंडेशन की फाउंडर प्रियंका गोयल,ममता शर्मा सहित जयपुर के विभिन्न लेडीज क्लबों की मेंबर्स विशेष रूप से मौजूद रही। दो दिवसीय लाइफ स्टाइल एग्जिबिशन में हजारों जयपुरवासियों जमकर खरीददारी की।
