जयपुर। ओसवाल सोप ग्रुप की ओर से ‘ओसवाल सोप ग्रुप का लक्की ड्रा 2024-25’ का भव्य आयोजन जयपुर के आगरा रोड, रिंग रोड प्रोजेक्ट के पास स्थित बगराना स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी राजेन्द्र किशन, विशिष्ट अतिथि के रूप में आयकर विशेषज्ञ डॉ. सीए विजय गोयल तथा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित उद्योगपति रामबाबू सर्राफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ओसवाल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर्स देवेन्द्र कुमार जैन और सुरेन्द्र कुमार जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार कर किया। इस अवसर पर लक्की ड्रा 2025 का परिणाम पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से, मोबाइल एप के माध्यम से निकाला गया।
भव्य पुरस्कार वितरण– इस वर्ष के लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक कार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20 मोटरसाइकिलें तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 30 स्प्लिट एसी सहित कुल 25,001 पुरस्कार वितरित किए गए।
अतिथियों के विचार– मुख्य अतिथि राजेन्द्र किशन ने कहा कि उनका ओसवाल ग्रुप से आत्मीय संबंध रहा है और वे सदैव इसकी सादगी और सिद्धान्तों से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए टैक्स के स्थान पर ‘अनुदान’ शब्द को बढ़ावा देना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सीए विजय गोयल ने कहा कि निष्ठा, मेहनत और सेवा का भाव हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है।
विशेष आमंत्रित अतिथि रामबाबू सर्राफ ने ओसवाल ग्रुप की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज “ओसवाल” नाम गुणवत्ता और भरोसे का पर्याय बन चुका है।
रिटेलरों को बढ़ावा देने की पहल– एमडी अजय जैन ने कहा कि इस लक्की ड्रा का उद्देश्य सभी रिटेलरों व व्यापारिक बंधुओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में अधिकतम कूपन वितरण हेतु प्रेरित करना था। इस पहल को रिटेलरों द्वारा खूब सराहा गया।
कार्यक्रम के अंत में एमडी देवेन्द्र कुमार जैन और सुरेन्द्र कुमार जैन ने सभी अतिथियों और व्यापारिक सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एमडी अजय जैन का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया और सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि ओसवाल सोप ग्रुप राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय कर रहा है और गुणवत्ता व सेवा के लिए जाना जाता है।
ओसवाल सोप ग्रुप का लक्की ड्रा 2025: प्रथम पुरस्कार कार, 25001 विजेताओं को सम्मानित किया गया
