पारीक महासभा समिति जयपुर के बैनर पर किया गया
जयपुर। पारीक महासभा समिति,जयपुर के तत्वावधान में परम्पराओ का निर्वहन करते हुए पारीक समाज के प्रणेता पूज्य पराशर जी की शोभायात्रा निकाली गई। श्री गोपाल जी का मंदिर (पारीक पंचायती मंदिर) दीनानाथ जी का रास्ता से विधिवत रूप से स्थानीय विधायक श्री बालमुकुंदाचार्य जी, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक के पूजा अर्चना करने पश्च्यात रवाना होकर पुरानी बस्ती जयपुर परकोटे के विभिन्न मार्गों से होती हुई पारीक पाठशाला,नहारगढ़ रोड पर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा में ऋषि पराशर जी की भव्य झांकी सजाई गई जिसकी जगह-जगह पर समाज बंधुओं ने पूजा की और आशीर्वाद प्राप्त किया। पारीक महासभा समिति जयपुर के अध्यक्ष के.के. पारीक ने बताया की समाज के 1500 महिला-पुरुषों व बच्चो ने पधारकर स्नेह व आत्मियता का परिचय दिया। महासभा के उपाध्यक्ष एन.के. पारीक एवं बुद्धिप्रकाश पारीक ने जानकारी दी की पारीक समाज की ओर से आयोजित 74वी शोभायात्रा थी जो कि पिछले 74 वर्षों से विधिवत एवं पारंपरिक रूप से निकाली जा रही हैं।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कल्पना पुरोहित ने जानकारी दी की समाज की मातृशक्ति ने एक ही तरह के लहरिये की साड़ी पहनकर मातृशक्ति का प्रदर्शन किया जो एकता का प्रतीक हैं।
शोभायात्रा के पश्चात पारीक पाठशाला के सेमिनार हाल में साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसमें महर्षि पराशर सेवा समिति के अध्यक्ष रामावतार पारीक, समाजसेवी कैलाश पारीक (डेयरी वाले),शंकरलाल पारीक, श्रीलाल जोशी, अशोक केसोट, श्रीमती ज्योति जोशी ने अपने उदबोधन में शोभायात्रा की सफलता पर बधाई दी।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पारीक, प्रवक्ता दिलीप पारीक, महिला प्रकोष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू पारीक, सचिव सुमन पारीक सहित संस्था के पदाधिकारी एवं समाज बंधु उपस्थित रहे। दोपहर में नादर जी के मंदिर में भव्य भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
