राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थापना दिवस 12अक्टूबर को विजया दशमी उत्सव के साथ मनाया।जयपुर शहर में करीब 21 जगहों से पथ संचलन कदम से कदम मिलाते हुए स्वयं सेवक निकले। 12 अक्टूबर की 9.30 बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरमाड़ा नगर के पथ संचलन के दौरान सनसिटी के मैक्स हाइट्स सोसायटी के लोगों ने फूलों की बरसात करके भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम आरएसएस के पदाधिकारी ने विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा कर पथ संचलन की शुरुआत की। उसके दौरान बड़ पिपली बस स्टैंड, सनसिटी मैन गेट, और तेजाजी विकास समिति द्वारा जेसीबी में बैठकर फूलों की बरसात की। मैक्स हाइट्स के डीएमसी जाकिर भाटी ने बताया कि स्वयं सेवक समाज हमे अनुशासन और समय की महत्वता सीखाते हैं। इसके साथ ही पथ संचलन के दौरान स्वयं सेवकों ने स्वच्छता का भी संदेश दिया है। इस अवसर पर मोहर सिंह कुलहरि,भंवर सिंह रिणवा,सुभाष मोदी,दीपक जांगिड,,सीताराम शर्मा,चैतन्य अग्रवाल,प्रवीण शर्मा,गुरमोज गोयल,अर्चना जाखड़,अदिति गौड़,प्रियंका जांगिड़,सोनिया त्यागी, मैक्स /पी.एस एल की तरफ से नीतू पुरोहित ,सोनाली राठौड़, ममता अरोड़ा सहित बच्चे और महिलाएं मौजूद रही।
